उज्जैन। सोमवार को उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कुलपति से मिलने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की।
दरअसल एबीवीपी के कार्यकर्ताओं फेलोशिप के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ता कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े है। जब उन्हें कुलपति से नहीं मिलने दिया गया तो वह चैनल गेट पर लगा ताला तोड़कर अंदर जाने की कोशिश करने लगे।
