March 15, 2026

80 साल के बुजुर्ग ने 65 साल की वृद्ध महिला के साथ किया बलात्कार, पुलिस ने की FIR दर्ज।

एक्सपोज़ टुडे।
80 साल के बुजुर्ग ने 65 साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस ने बलात्कार की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी वृद्ध की तलाश शुरू कर दी है. मामला जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र का है। नागपुर के अमरावती की रहने वाले 65 साल की वृद्धा कुछ सालों से गढ़ा क्षेत्र में किराए से मकान लेकर रह रही है. कुछ महीने पहले उसकी पहचान एक बुजुर्ग से हो गई. इसके बाद बुजुर्ग अक्सर उसके घर आने जाने लगा. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि घर आने जाने के दौरान वृद्ध ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए.

इसके बाद वृद्ध कभी भी उसके घर पहुंच जाता और जबरन बलात्कार करके चला जाता था. जब  उसकी प्रताड़ना से वृद्धा तंग आ गई तो उसने देर रात पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई.
पीड़ित वृद्धा की बात सुनकर पहले तो पुलिस भी हैरान रह गई, लेकिन मामला वृद्ध महिला से जुड़ा था. इसलिए पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी बुजुर्ग का नाम ज्वाला सिंह बताया जा रहा है जो पिसनहारी मढिया के पास रहता है. आरोपी ने पहले बुढ़ापे में सहारा बनने की सहानुभूति दिखाकर परिचय बढ़ाया और उसके घर आना जाना शुरू किया. इसी दौरान वृद्धा को अपनी हवस का शिकार बनाया. फिलहाल आरोपी दुष्कर्मी ज्वाला सिंह फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं.

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri