March 16, 2026

अरेस्ट मेमो में आर्यमन ने लिख कर दिया क्यों गिरफ़्तार किया गया !

एक्सपोज़ टुडे,मुंबई।

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के अरेस्ट मेमो में बताया गया है कि उन्हें किस आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है। मेमो के मुताबिक आर्यन खान के कब्जे से एनसीबी को 13 ग्राम कोकीन मिली है। इस मेमो पर आर्यन खान के साइन भी हैं।

13 ग्राम कोकीन के अलावा आर्यन के कब्जे से 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस और MDMA की 22 गोलियां और 1 लाख 33 हजार रुपये कैश भी मिला है। अरेस्ट मेमो एनसीबी जोनल यूनिट के सुपरिटेंडेंट विश्व विजय सिंह की ओर से बनाया गया था। जिस पर उनके साइन है।
अरेस्ट मेमो पर आर्यन खान के साइन भी हैं। इसमें आर्यन ने लिखा है कि वो समझते है कि उनकी गिरफ्तारी किस चीज के लिए की जा रही है। उसने अपने परिवार को भी इस बात की जानकारी मोबाइल नंबर पर दी है। हालांकि उस मोबाइल नंबर को छिपा दिया गया है। आर्यन पर ड्रग्स खरीदने और बेचने का भी आरोप लगा है।
आर्यन खान और बाकी दो आरोपियों को शाम सात बजे कोर्ट में पेश करेंगे। आर्यन के साथ मुनमुन धमेचा को भी गिरफ्तार किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri