April 26, 2026

लड़कियां खोलेंगी क्रूज ड्रग्स पार्टी का राज ! पांच हाईप्रोफाइल लड़कियां रडार पर !

एक्सपोज़ टुडे,मुंबई।

मुंबई से गोवा जा रहे लग्जरी क्रूज में ड्रग्स पार्टी के मामले में पांच हाई प्रोफ़ाइल लड़कियों को एनसीबी ने रडार पर ले लिया है यह पांच लड़कियाँ ड्रग्स पार्टी की पूरी कहानी का खुलासा करेंगी।

पार्टी के बीच एनसीबी की टीम ने धावा बोल दिया। पार्टी में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम भी सामने आ चुका है। वहीं, दो लड़कियों को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पता चला है कि तीन लड़कियां, जो कि दिल्ली के बड़े कारोबारियों की लड़कियां हैं, उनसे एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। यानी कुल पांच लड़कियां रडार पर है।
8 लोगों को इस केस में अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्यन उनके रोल की जांच चल रही है। पूछताछ में बॉलीवुड स्टार शाहरुख के बेटे ने बताया है कि उन्हें गेस्ट के रूप में बुलाया गया था और उन्होंने पार्टी में शामिल होने के कोई पैसा नहीं दिया।
5 लड़कियों के इर्द-गिर्द जांच ?
इस मामले में दिल्ली से आईं तीन लड़कियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीनों बड़े कारोबारियों की बेटी बताई जा रहीं हैं। एनसीबी के दिल्ली हेडक्वार्टर से इस पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

दो लड़कियों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया है। एनसीबी के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में न्यायसंगत और कानून के दायरे में जांच की जा रही है। जिसकी भी भूमिका होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली की कंपनी ने पार्टी का किया आयोजन, समुद्र में हो रही थी पार्टी
दिल्ली की एक कंपनी Namascray Experience ने इस पार्टी का आयोजन किया था, एक यात्री के टिकट की कीमत 80 हजार रुपये थी, जिस शिप पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है कि वो मुंबई की Cordelia Cruise है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri