सीहोर। टोल नाके पर टोल टैक्स मांगने से नाराज युवाओं के ग्रुप ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही कंप्यूटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को तोड़ दिया। बताया जा रहा हैं कि उत्पाद मचाने वाले युवा शिवसेना से जुड़े हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
दरअसल भोपाल से सीहोर आ रहे युवकों से फंदा टोल पर टोल टैक्स माँगा गया तो वह बौखला गए। वह टोल न देने की जीद करने लगे। बात आगे बड़ी तो उन्होंने टोल कर्मियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इनके खिलाफ खजूरी थाने में मामला दर्ज किए जाने की सूचना मिल रही है।
