April 29, 2026

ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन, शिवराज-कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि

राजगढ़। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के चलते कांग्रेस विधायक की मौत हो गई है। राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट से विधायक गोवर्धन दांगी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से कांग्रेस में शौक का माहौल है।

दरअसल गोवर्धन दांगी की 8 सितंबर को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। गोवर्धन दांगी मध्यप्रदेश के पहले विधायक है, जिनकी कोरोना के चलते मौत हुई है।

गोवर्धन दांगी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य लोगों ने दुःख जाहिर किया है।

उनके निधन पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, ‘ध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी के निधन का समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। श्रद्धांजलि!’

वहीं कमलनाथ ने लिखा है कि, ‘राजगढ़ ज़िले की ब्यावरा सीट से हमारे साथी विधायक श्री गोवर्धन दाँगी के निधन का बेहद दुखद समाचार मिला। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बेहद कर्मठ , जुझारू व्यक्तित्व के धनी श्री दाँगी अपने क्षेत्र के विकास व जनता के हितो के लिये सदैव संघर्षरत रहते थे। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिये एक बड़ी क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।‘

कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा है कि, ‘ब्यावरा विधायक श्री गोवर्धन दांगी जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति!’

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri