April 29, 2026

सिंधिया स्टेज पर हो रहे अपमानित, शिवराज बोले शादी किसी की पक्की हुई दुल्हा किसी और को बना दिया

एक्सपोज़ टुडे, भांडेर। सत्ता की चाह में सिंधिया की दुर्गति हो रही है। सिंधिया ने सत्ता की चाह में कांग्रेस की सरकार गिरवा दी लेकिन बीजेपी में भी उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है सार्वजनिक मंचों से भी उन्हें अपमानित होना पड़ रहा है। दतिया के भांडेर में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की लेकिन इसमें सिंधिया भी आ गए।

शिवराज बोले शादी की बात किसी और की पक्की हुई और दूल्हा किसी और कोई और बना दिया। बारात का स्वागत करने वाले भी दंग रह गए। हम तो समझ रहे थे सिंधिया जी सीएम बनेंगे लेकिन कमलनाथ आ गए। इस बात से कहीं न कहीं सिंधिया पर भी कटाक्ष है।

भांडेर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेने की कोशिश की लेकिन सारे कटाक्ष सिंधिया पर किए। उन्होंने कहा ग्वालियर चंबल संभाग के लोगों के साथ कांग्रेस द्वारा धोखा हुआ है। कांग्रेस जिन्हें ग़द्दार कह रही है वे ग़द्दार नहीं जन सेवक हैं।

उन्होंने कहा चुनाव में सिंधिया के नाम पर वोट माँगे शादी किसी और की पक्की हुई फिर दूल्हा किसी और को बना दिया। शहनाई किसी और की बजी।

सिंधिया ने जब से कांग्रेस को धोखा देकर बीजेपी का दामन थामा है बीजेपी में उन्हें जैसा सम्मान मिलना चाहिए नहीं मिल पा रहा है। कभी शिवराज सार्वजनिक मंच से उन्हें कांग्रेस की सरकार गिराने वाला बताते हैं कभी कहते हैं मुख्यमंत्री बनते बनते रह गए। फिर इन लोगों ने कांग्रेस की सरकार को गिरा कर बीजेपी को मौक़ा दिया सरकार बनाने का।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri