April 29, 2026

मंत्री का वीडियो वायरल जेब में हाथडाल कर बोले मेरी जेब में रखी है क्या नौकरी

एक्सपोज़ टुडे,धार।
प्रदेश सरकार के मंत्रियों के पैर ज़मीन पर नहीं पड़ रहे हैं वे जनता को भी कुछ नहीं समझ रहे हैं। चुनाव जीतने से पहले ही जनता को हंसी मज़ाक़ में ले रहे हैं। ताज़ा मामला धार ज़िले की बदनावर विधानसभा सीट से उप चुनाव के प्रत्याशी और प्रदेश के उधोग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव का है। मंत्री दत्तीगांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला ने मंत्री जी को रोक कर लॉक डाउन और कोरोना में नौकरी जाने की बात कह नौकरी माँगी तो मंत्री जी जेब हाथ डाल कर बोले मेरी जेब में रखी है क्या ? मंत्री के इस व्यवहार से वहाँ मौजूद लोग भी आश्चर्य में पड़ गए ।

मामला कुछ इस प्रकार है धार में अन्न उत्सव के तहत जेतपुरा सथित खेल प्राधिकरण में हितग्राहियों को पात्रता पर्ची वितरण समारोह हुआ।कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद मंत्री अपनी गाडी पर पंहुचे तभी दीनदयाल पुरम की एक महिला और युवती ने कहा कोरोना काल में मेरी नौकरी चली गई है नौकरी दिला दीजिए । इस तरह का आपत्तिजनक व्यवहार निश्चित ही विधानसभा उप चुनाव में दुखदाई साबित हो सकता है।

 

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri