एक्सपोज़ टुडे, ग्वालियर। 22 अगस्त को ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का मेगा शो होना है। बीजेपी नेताओं का दावा है सिंधिया के ग्वालियर के इस दौरे में क़रीब 10 हज़ार से ज़्यादा लोग कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होंगे। मार्च से मध्य प्रदेश में कोरोना फैला हुआ। इस बीच सत्ता की हसरत जनता की जान आफ़त में न ला दे।मेगा शो कहीं कोरोना आमंत्रण बन जाए।
बीजेपी के क़द्दावर नेताओं की मौजूदगी
सिंधिया के इस मेगा शो में ग्वालियर चंबल संभाग बीजेपी के बड़े नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभात झा, अनूप मिश्र, जयभान सिंह पवैया आदि की मौजूदगी रहेगी।
सिंधिया समर्थकों को ज़िम्मेदारी
ग्वालियर चंबल संभाग में सिंधिया के प्रभाव वाले क्षेत्र से उनके समर्थकों को ज़िम्मेदारी मिली है कि अधिक से अधिक लोग शामिल हो।
144 लागू , प्रदेश में 46 हज़ार कोरोना पेशेंट
प्रदेश के बड़े शहरों में कोरोना का प्रभाव ज़्यादा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन के बाद भी ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहरों में ज़िला प्रशासन को लॉक डाउन लगवाना पड़ा था और अब धारा 144 लागू है। प्रदेश में 46395 कोरोना पॉज़िटिव पेशेंट है इसके अलावा हज़ार मौते हो चुकी हैं।
बीजेपी के नेता मंत्री कोरोना कैरियर
बीजेपी के कई नेता मंत्री कोरोना कैरियर बन रहे हैं वे खुद भी कोरोना पॉज़िटिव हो रहे हैं और कोरोना कैरियर बन इसे फैला रहे हैं। एक स्थान पर 10 हज़ार लोग अगर इकट्ठा होंगे तो कोरोना काल में सोशल डिसट्ंसिंग का उल्लंघन होगा। इतनी भीड़ होगी तो ग्वालियर कोरोना हब बन जाएगा । फिर स्थिति भयावह होनी तय है।
