May 10, 2026

पूर्व भाजपा विधायक जोशी ने कहा राजीव गांधी मेरे प्रिय नेता, बीजेपी में कम्यूनिकेशन गेप

डॉ हिमांशु जोशी, देवास। हाट पीपलिया में विधानसभा उप चुनाव होना है। यहाँ सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक दीपक जोशी को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है की वे बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस में जा रहे हैं। एक्सपोज़ टुडे ने दीपक जोशी से बात कर उनके मन की पीड़ा जानी उन्होंने बताया की भाजपा में कम्यूनिकेशन गेप हो रही है । इससे परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा की राजीव गांधी मेरा एक आदर्श नेता हैं। उनकी यह बात से बीजेपी की राजनीति में भू चाल आना तय है। हालाँकि कांग्रेस में जाने की बात पर उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

मैं कांग्रेस जॉइन करने के लिए दिग्विजय सिंह से मिला था
पूर्व मंत्री कांग्रेस में आने की बात को लेकर दीपक जोशी ने खुलासा किया की मैंने 1991 में कांग्रेस जॉइन करने के लिए दिग्विजय सिंह से मिला । उनसे मेरा पारिवारिक संबंध है। उन्होंने मुझे मना कर दिया अभी सही समय नहीं है कांग्रेस में जॉइन करने का जब समय आएगा तब हम आपको बताएंगें।

कांग्रेसी भी मेरे दोस्त
दीपक जोशी ने बताया मेरे संबंध है कांग्रेस में दोस्ताना रहे मैं राजनीति को खिलाड़ी भावना से लेता हूँ मेरे दोस्तों का कहना है यहाँ तुम्हारा करियर ख़त्म हो रहा है विचार करो।

राजीव गांधी मेरे प्रिय नेता
पूर्व विधायक जोशी ने कहा कांग्रेस के कई नेता मेरे पसंदीदा है इसमें राजीव गांधी का नाम हैं वे बहुत बेहतरीन नेता रहे हैं। मैं उनका सम्मान करता हूँ।राजस्थान में सचिन पायलट के निर्णय पर आश्चर्य हुआ लेकिन उन्होंने समय रहते सदबुद्धि से काम लिया।

मेरे पिता के जो पार्टी में ख़िलाफ़ थे अब मेरे ख़िलाफ 
पूर्व मंत्री जोशी ने कहा यह बात पूरी तरह ग़लत है की पिता मुख्यमंत्री रहे तो मैं राजनीति में आया जबकि असल बात यह है जनता ने मेरे पिता को सम्मान दिया लेकिन बीजेपी में जो उनके दुश्मन रहे वह मेरे दुश्मन हो गए यानि मेरे चारों तरफ़ दुश्मन हो गए।

राजपूत और ख़ाती समाज से काँटे की टक्कर
हाट पीपलिया में विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज चौधरी है तो कांग्रेस से राजवीर सिंह बघेल हैं। दो समाज आमने सामने हैं चुनाव कांटे की टक्कर का है।

पूर्व विधायक को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते
भाजपा के उम्मीदवार मनोज चौधरी है जो सिंधिया समर्थक हैं और कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए हैं वे अब भाजपा प्रत्याशी बन कर चुनाव लड़ रहे हैं। । इससे पहले यहाँ दीपक जोशी भाजपा विधायक रहे हैं। लेकिन वे पिछला चुनाव मनोज चौधरी के हाथों हार गए । दीपक को राजनीति विरासत में मिली है उनके पिता कैलाश जोशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। दीपक तीन बार के विधायक और शिवराज सरकार में राज्य मंत्री रहे हैं । दीपक के क्षेत्र में प्रभाव को नज़रअंदाज़ करना बीजेपी को भारी पड़ सकता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri