एक्सपोज़ टुडे, ग्वालियर। कांग्रेस छोड बीजेपी में आए नए नवेले ज्योतिराआदित्य सिंधिया को बीजेपी सम्मान नहीं मिल पा रहा है। उनके गृह क्षेत्र ग्वालियर में ही उन्हें सीमित कर दिया गया है। यह अब महसूस होने लगा है।
यहाँ तक की अख़बारों में छप रहे विज्ञापनों में भी शिवराज के बराबर जगह भी नहीं सिंधिया को दी जा रही है। शहर में लगने वाले पोस्टर बैनर में भी सिंधिया का क़द शिवराज से काफ़ी छोटा दिखाया जा रहा है। बीजेपी के पोस्टरों पर से सिंधिया नदारद हैं। केवल सिंधिया समर्थक ही उनके फ़ोटो लगा रहे हैं।
शिवराज ही है चुनाव का चेहरा
सरकार द्वारा ग्वालियर चंबल संभाग में बताया गया है कि ख़बरों में शिवराज की ही फ़ोटो लगाए एवं हर कार्यक्रम को शिवराज की सफलता के रूप में ही जनता के बीच लेकर जाए।
बीजेपी को सिंधिया के विरोध से नुक़सान का अंदेशा
सिंधिया का मुरैना में जमकर विरोध हुआ। बीजेपी को यह एहसास हो रहा है कि सिंधिया के कारण नुक़सान हो सकता है। इसलिए बीजेपी ग्वालियर चम्बल में सिंधिया को साइड लाइन करती नज़र आ रही है।
