भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा बुधवार दोपहर 12 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उनके साथ पवई से बर्खास्त विधायक प्रह्लाद लोधी भी होंगे। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से प्रहलाद लोधी की विधानसभा सदस्यता बहाल करने की मांग करेगा।
दरअसल भोपाल की स्पेशल कोर्ट ने तहसीलदार से मारपीट के मामले में प्रह्लाद लोधी को दो साल की सज़ा सुनायी थी। जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता बर्खास्त कर दी गई थी। इसके बाद जबलपुर हाईकोर्ट ने प्रहलाद लोधी को फौरी तौर पर राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी है।
ऐसे में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मांग करेगा कि उच्च न्यायालय ने प्रहलाद लोधी की सजा पर रोक लगा दी है। ऐसे में उनकी विधानसभा सदस्यता बहाल की जाए।
