April 27, 2026

लव ट्रायंगल में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

उज्जैन, एक्सपोज़ टुडे। उज्जैन पुलिस ने ब्लांइड मर्डर का पर्दाफ़ाश किया है। माधव नगर थाना क्षेत्र में एसएएफ की 32 वी बटालियन के पुलिसकर्मी ब्लांइड मर्डर में पत्नी रेखा और प्रेमी रवि ने मिलकर पहले मृतक पति का 40 लाख रूपए का बीमा कराया, उसके बाद प्लानिंग से घर में ही उसकी हत्या कर दी। इस हत्या को सामान्य मौत बताने की कोशिश की गई लेकिन एडिशनल एसपी अमरेंदर सिंह और सीएसपी डॉ रवींद्र की टीम ने मर्डर ट्रेस कर पहले मृतक पुलिसकर्मी की पत्नी को हिरासत में लिया।

इसके बाद उसके प्रेमी को भी गिरफ़्तार कर लिया है। थाना माधव नगर में क्राइम नंबर 730/2020 धारा 302, 201 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

मामला एसएएफ 32वी बटालियन के पुलिसकर्मी बलवीर सिंह के मर्डर का है। बलवीर के पत्नी रेखा ही उसके मर्डर की मास्टर माइंड है। उसने ही प्रेमी रवि के साथ मिलकर बलवीर की हत्या की। हत्या के बाद बलवीर के शव को छत पर ले जाकर रख दिया। जिससे ऐसा लगे की सामान्य मौत है। रवि और रेखा की एक शादी में मुलाक़ात हुआ फिर यह मुलाक़ात प्रेम में बदल गई। दोनों लगातार मिलने जुलने लगे।

इस बात की जानकारी मृतक बलवीर को लगी तो दोनों में विवाद होने लगा। फिर रेखा और प्रेमी रवि ने बलवीर का पहले 40 लाख का बीमा करा दिया इसका पैसा भी प्रेमी रवि और रेखा ने भरा। मौक़ा देख कर रवि और रेखा ने मिलकर पुलिसकर्मी बलवीर की उसी के घर में गला दबाकर हत्या कर दी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri