जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में उस समय शादी की खुशियां मातम में बादल गई जब सांप के काटने से दुल्हन के पिता की मौत हो गई। पिता की मौत से दुल्हन और उसका पूरा परिवार सदमे में हैं। बिटिया की डोली उठने पहले पिता की अर्थी उठने से गाँव में भी शौक की लहर छा गई हैं।
दरअसल जबलपुर के भेड़ाघाट के लम्हेटाघाट निवासी हरभजन उर्फ रज्जू 44 वर्ष की बेटी नीतू उर्फ सुमित्रा की शादी की तैयारियां चल रही थी। घर में अधिकतर रिश्तेदार आ चुके थे। 14 जून को बारात आने वाली थी। लेकिन बेटी की डोली उठने से पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बादल गई। जिस घर से लोगों के खिलखिलाने की आवाज सुनाई दे रही थी, आज उसी घर से रोने-बिलखने की आवाजें आ रही हैं।
बताया जाता है कि सुबह छह बजे हरभजन खेत की ओर शौच करने गया था। उसी दौरान किसी सर्प ने पंजे में डस लिया। मजदूरी करने वाले हरभजन के पंजे में तीन दांत के निशान के साथ खून निकलने लगा। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। चीख सुनकर पास के खेत में मौजूद रिश्तेदार पहुंचे। उसे लेकर मेडिकल पहुंचे। जहां कुछ देर बाद ही मौत हो गई। परिवार में पत्नी रश्मिए बेटा लखन व बटी नीतू हैं।
हरभजन की मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं। बेटी नीतू तो बेसुध हो गई। पूरे गांव में शोक की लहर है और मृतक की बेटी नीतू सहित पूरा परिवार बेसुध हो गया है।
