May 18, 2026

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के केसेस 10 हजार पार, इंदौर में 3107 सैंपल की जाँच में महज 41 पॉज़िटिव

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुँच गया है। बुधवार को यहां 200 से भी अधिक संक्रमण के मामले सामने आए है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10049 हो गई हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 427 पर पहुंच गया है। प्रदेश के इस समय एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 2730 है जबकि 6892 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

बुधवार को राजधानी भोपाल में संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में राजधानी में आए सर्वाधिक मामले हैं। प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट जहांगीराबाद में एक ही परिवार के 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजधानी में अब तक 2153 नए मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 69 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

कोरोना के लिहाज से बुधवार का दिन इंदौर के लिए सुकून भरा रहा। यहां बुधवार को रिकॉर्ड 3107 सैंपल की जाँच की गई, जिसमें से महज 41 सैंपल ही पॉजिटिव पाए गए हैं। यह पहला मौका है जब इंदौर में एक ही दिन में तीन हजार सैंपल की जांच की गई है। इंदौर में अब तक संक्रमण के 3922 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 163 लोगों की मौत हुई है जबकि 2618 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

बुधवार को उज्जैन में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर उज्जैन में संक्रमितों की संख्या 759 हो गई है। इनमें से 64 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 617 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीज 78 हैं। वहीं देवास में बुधवार को 9 नए मरीज सामने आए हैं। यहां अब तक संक्रमण के 145 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 81 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। 9 लोगों की अब तक मौत हुई है जबकि 55 का इलाज किया जा रहा है। नीमच जिले में बुधवार को 13 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक संक्रमण के 356 मामले सामने आए हैं जिनमें से 232 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

रतलाम में एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को यहां एक साथ कोरोना के 24 नए मामले सामने आने से हड़कम्प मच गया है। यहां अब तक 85 नए मामले सामने आ चुके हैं। खरगोन में पांच नए मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की संख्या 209 पर पहुँच गई है। इनमें से 138 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं धार में 2 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 131 हो गई हैं।

ग्वालियर-चंबल अंचल में कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 5 मामले ग्वलियर, 5 मामले भिंड, 6 मामले मुरैना, 3 मामले शिवपुरी और एक मामला श्योपुर से सामने आया है। इन्हें मिलाकर अंचल में अब तक संक्रमण के 583 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 291 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri