May 13, 2026

वेस्ले ग्रुप साँची में बनाएगा गोल्ड कोर्स के साथ रिसोर्ट, कमलनाथ ने दिया सहमति पत्र

भोपाल। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साँची में जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर का 27 होल का गोल्फ कोर्स, सह-रिसॉर्ट एवं होटल बनाए जाएँगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वेस्ले ग्रुप को स्वीकृति पत्र प्रदान किया है। इस दौरान वहां सचिव पर्यटन फैज अहमद किदवई भी उपस्थित थे।

दरअसल वेस्ले ग्रुप ने साँची के निनोद गाँव जिला रायसेन में 70.718 हेक्टेयर क्षेत्र में 220.28 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, होटल रिसॉर्ट एवं कन्वेशन सेंटर एवं हेलीपेड के निर्माण का प्रस्ताव दिया था। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को स्वीकृत कर लेटर ऑफ अवार्ड वेस्ले ग्रुप को सौंपा। इस परियोजना से 310 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। पर्यटन नीति के प्रावधानों के अनुरूप इसमें से 247 पदों पर मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को नियुक्ति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में वेस्ले ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डोरियन मुलेन्स से मुलाकात कर पत्र सौंपा। इस अवसर पर कंपनी के पार्टनर सीईओ वेस्ले ग्रुप मुंबई आलोक तिवारी, तकद्दुस खान एवं पर्यटन एवं मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक सुरेश झारिया उपस्थित थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri