भोपाल। बसपा विधायक रामबाई गोविंद सिंह परिहार अपने घर पहुँच गई है। फ़िलहाल प्रदेश में मचे सियासी घमासान पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह जल्द ही मामले का पूरा खुलासा करेगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने 6 कांग्रेसी विधायकों समेत कुल 9 विधायक गुड़गांव से सटे मानेसर के आईटीसी होटल में बंधक बनाकर रखा हुआ है। इन 9 विधायक में बसपा विधायक रामबाई भी शामिल थी। अब रामबाई के खुलासे के बाद ही पता चल सकेगा कि भाजपा ने उन्हें बंधक बनाकर रखा था या वह अपनी मर्जी से आईटीसी होटल गई थी।
