भोपाल। मध्यप्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर मचे सियासी घमासान को लेकर नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। जयवर्धन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अब पुराने पापों का हिसाब देने का समय आ चुका है।
मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि, “मारीच बनो या शकुनि, यह तुम्हारी नैया पार नहीं लगने वाली है। आप तो बस इंतज़ार कीजिए, पुराने पापों का हिसाब देने का समय आ चुका है।“
गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार भाजपा और शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेसी विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रही है। वहीँ शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है। अगर कांग्रेस सरकार अपने ही बोझ से गिर जाती है तो हो जाने दो।
