दमोह। मध्यप्रदेश की दमोह से बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार कोरोना से संक्रमित हो गई है। शुक्रवार को रामबाई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी रामबाई ने खुद वीडियो जारी करके दी है।
कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रामबाई को क्वॉरेंटाइन किया गया है। रामबाई ने अपने कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी देते हुए संपर्क में आए लोगों से खुद की जाँच करवाने और सावधानी रखने की अपील की है।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी रामबाई के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘पथरिया (दमोह) विधायक रामबाई सिंह परिहार के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। मैं ईश्वर से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।‘
गौरतलब है कि अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सहित प्रदेश के कई मंत्री और नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री अरविंद भदौरिया, ओमप्रकाश सकलेचा, रामखेलावन पटेल, प्रवीण पाठक, सुहास भगत, वीडी शर्मा के नाम शामिल है।
