दमोह। बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई सिंह का वीडियो सामने आया है। वीडियो में रामबाई कोषालय अधिकारी को फटकार लगा रही हैं। यही नहीं रामबाई ने गुस्से में टेबल पर हाथ भी पटका।
दरअसल दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई सिंह आए दिन अधिकारियों के साथ विवाद को लेकर चर्चा में रहती है। रामबाई का जिला कोषालय अधिकारी के साथ भी पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।
उन्होंने कहा कि, कलेक्टर ने साइन कर दिए हैं सभी के साइन हो गए हैं फिर भी पैसों की बात कर रहे हो। हमारी विधान सभा का पैसा है। अगर पैसों की इतनी जरूरत हो तो जिला चेंज करवा लो। सीधा-सीधा काम करो नहीं तो हमें और भी तरीके आते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि आज की तारीख में पैसा जारी हो जाना चाहिए। कल की डेट हमारी रहेगी और उन्होंने अधिकारी की टेबल पर हाथ पटकते हुए फटकारा। रामबाई ने कहा कि ज्यादा होशियार मत बनो। अभी तुम्हारी बहुत कम उम्र है।
