छतरपुर। गाँव के एक घर में चोरी करते हुए एक चोर रंगे हाथ पकड़ा गया। ग्रामीणों ने चोर को रस्सी के सहारे लाइट के खंभे से बांधकर पीटा। ग्रामीणों का कहना है कि दरोगा को इस बारे में सूचना दी तो उन्होंने कहा कि अभी आराम कर रहे है 11 बजे तक आना।
छतरपुर के मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के प्रदीप अहिरवार के व्यक्ति के घर में कुछ चोर चोरी करने के इरादे से घुसे। जब चोरों पर लोगों की नजर पड़ी तो वह भागने लगे। हालाँकि एक चोर को ग्रामीणों ने धर लिया और खंबे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। वहीँ चोर के साथी 25 हजार रुपए और मोबाइल चोरी करके भाग गए।
ग्रामीणों का कहना है कि जब इस मामले की जानकारी उन्होंने दरोगा को दी तो उन्होंने कहा कि वह अभी बाहर से आए है और आराम कर रहे है। 11 बजे तक आना।
