इंदौर। मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मध्यप्रदेश को माफिया मुक्त करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत इंदौर नगर निगम और प्रशासन की टीम ने शनिवार सुबह अपराधी साजिद चंदनवाला के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
नगर निगम और प्रशासन की टीम ने चंदनवाला के श्रीनगर एक्सटेंशन स्थित रेस्टोरेंट और दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। साथ ही दो अवैध घरों पर भी कार्रवाई की है। बता दे कि साजिद चंदनवाला कोतवाली थाने का लिस्टेड गुंडा है। उसने क्षेत्र की कई जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है। उसके ऊपर 48 से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। फ़िलहाल वह फरार चल रहा है। उसके ऊपर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया हुआ है। शुक्रवार को ही पुलिस ने साजिद के भाई शकील को गिरफ्तार किया गया था।
