छतरपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो के पांच सितारा होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। बताया जा रहा है महिला की मौत 12 दिसंबर को हो हुई थी। लेकिन मामले का खुलासा अब हुआ है।
दरअसल पंजाब के संगरूर जिले के लोगोंवाल की रहने वाली कविता जैन पति ब्रजेन्द्र कुमार जैन की 12 दिसंबर को 4 बजकर 11 मिनट पर खजुराहो के पांच सितारा होटल रेडिसन में अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी। महिला फ़ॉरेस्ट डिपार्टमेंट की रिटायर्ड अधिकारी थी जो सर्दियों की छुट्टियां मनाने परिवार के साथ खजुराहो आई हुई थी। बात दें कि इससे पहले भी कई इंडियन एवं विदेशी पर्यटकों की होटल रेडिसन खजुराहो में संदिग्ध हालातों में मौतें हो चुकी हैं।
