उज्जैन। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई पर मध्य प्रदेश की बेटियों ने भी ख़ुशी जाहिर की है।
उज्जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने हैदराबाद एनकाउंटर जा जश्न मनाया। छात्राओं ने मिठाई बांटी और हैदराबाद पुलिस को धन्यवाद कहते हुए उनके समर्थन में नारे लगाए।
