इंदौर। इंदौर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये इंदौर टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर टूरिज्म फेस्ट में पहले दिन राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आईटीपीसी का प्रमोशनल सॉन्ग लांच किया। इस सॉन्ग के बोल है, “इंदौर नई देखा तो क्या देखा जी, देन व्हाट डिड यू सी।”
बता दे कि इंदौर में 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक इंदौर टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए इंदौर में ही जन्मे स्वानंद किरकिरे ने ख़ास गाना बनाया है। आईटीपीसी प्रमोशनल सॉन्ग का एक वीडियो भी बनाया गया है। वीडियो में बड़े ही रचनात्मक तरीके से इंदौर के पर्यटन स्थलों और वहां की खास चीजों को दर्शाया गया है।
