शाजापुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी के निधन के कारण प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। लेकिन राजकीय शोक के बीच कांग्रेस विधायक की नाचते हुए तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में कांग्रेसी नेता राजकीय शोक को भूलकर खुलेआम डांस कर रहे हैं।
दरअसल शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत कालापीपल विधानसभा क्षेत्र से 250 तीर्थयात्रियों को रवाना करने पहुंचे थे। तीर्थयात्रियों को एक चल समारोह के माध्यम से स्टेशन लाया जा रहा था। इस दौरान कांग्रेस विधायक राजकीय शोक को भूलकर डीजे पर जमकर नाचे और ढोल बजाते हुए शहर से निकले।
