April 26, 2026

बजट से पहले संसद में कोरोना विस्फोट, औचक टेस्ट में 400 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव।

एक्सपोज़ टुडे।

राजधानी दिल्ली में कोरोना तेज़ी से फेल रहा है। अब संसद से कोरोना के विस्फोट की खबर है। संसद में मौजूद कर्मचारियों का औचक टेस्ट किये जाने पर करीब 400 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं।

ये टेस्ट 6-7 जनवरी को हुआ था, जिसके रिजल्ट अब आये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सचिवालय के 65, लोकसभा सचिवालय के करीब 200 और संसद में काम करने वाले अन्य 133 लोग 4 से 8 जनवरी के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्थिति को देखते हुए राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने फौरन निर्देश जारी किए कि सभी 1300 अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया जाए और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती होने और इलाज में मदद की जाए। साथ ही संक्रमण ठीक होने पर भी उनपर कड़ी निगरानी रखी जाए।

कर्मचारियों के लिए नये निर्देश

राज्यसभा सचिवालय ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अवर सचिव/कार्यकारी अधिकारी के पद से नीचे के 50 फीसदी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस महीने के अंत तक घर से ही काम करना होगा।

ये कुल कर्मचारियों की संख्या का लगभग 65 फीसदी है।

विकलांग और गर्भवती महिलाओं को कार्यालय में उपस्थित होने से छूट दी गई है।

अब से सभी आधिकारिक बैठकें वर्चुअल होंगी, यानी इसके लिए ऑफिस आने की जरुरत नहीं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri