भोपाल। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट के बंगले को लेकर एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। संपदा विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने उनका बंगला सील कर दिया है।
बता दे कि विभाग ने करीब 21 लोगों को बंगले खाली कराने के नोटिस जारी किए हैं। इन लोगों को अपात्र मानते हुए नोटिस जारी किया गया है। यह बंगले नए मंत्रियों को आवंटित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि यह दूसरा मौका है जब पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट का बंगला सील किया गया है। इससे पहले मई के महीने में तरुण भनोट के बंगले को सील कर दिया गया था लेकिन तब तरुण भनोट ने खुद सीएम शिवराज से 74 बंगले स्थित B-22 बंगला उन्हें आवंटित करने का आग्रह किया था। तरुण भनोट के इस आग्रह के बाद उनके बंगले को खोल दिया गया था।
