April 27, 2026

कोर्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल का गिरफ़्तारी वारंट निकाला।

एक्सपोज़ टुडे।

जिला न्यायालय ने बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 32 लाख 25 हजार रूपये के चेक बाउंस होने पर अदालत में केस लगाया है। जिला अदालत ने अमीषा को चार दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश जारी किया है। बता दें कि अमीषा पटेल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार कर चुकी हैं।

यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वकील रवि पंथ ने बताया कि प्रथम श्रेणी जिला न्यायाधीश रवि कुमार बौरासी ने अमीषा पटेल के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अमीषा पटेल और उनकी कंपनी मेसर्स अमीषा पटेल प्रोडक्शन ने यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से फिल्म बनाने के नाम पर 32 लाख 25 हजार रूपये उधार लिए थे। जिसके एवज़ में उन्होंने दो  चेक 32 लाख 25 हजार के दिए थे। दोनों  चेक बाउंस हो गए थे। इसके बाद यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से कंपनी ने एडवोकेट रवि पंथ के माध्यम से जिला न्यायालय में केस लगाया था।

मामले की सुनावाई के बाद अमीषा पटेल के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है।एडवोकेट पंथ ने बताया कि यदि अभिनेत्री पटेल चार दिसंबर को अदालत में हाजिर नहीं होती हैं,तो  उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है। बताया जाता है कि अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ इंदौर की एक अदालत में भी चेक बाउंस का केस दर्ज हो  चुका है। वहां भी उन्होंने फिल्म बनाने के नाम पर 10 लाख रूपये उधार लिए थे। बदले में अमीषा पटेल द्वारा दिया गया चेक बैंक में बाउंस हो गया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri