May 10, 2026

ऑनलाइन शॉपिंग से चाक़ू बुलवा कर सनकी आशिक ने किए 30 वार, नाबालिग़ ने तोड़ा दम

जबलपुर। जबलपुर में एक सनकी आशिक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग पर चाकुओं से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने युवती की हत्या करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर चायनीज चाकू मंगवाया था। पुलिस जाँच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिक युवती से एकतरफ़ा प्यार करता था। कुछ दिनों पहले ही युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में उसे मेडिकल पर जमानत मिली थी।

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी शिवकुमार चौधरी पड़ोस में ही रहने वाली 17 साल की नाबालिक लड़की से प्यार करता था। तीन महीने पहले आरोपी ने नाबालिग के घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की थीं। युवती के परिजनों ने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। करीब 10 दिन पहले ही आरोपी जेल से छूटकर आया था। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने ऑनलाइन बुकिंग कर चायनीज चाकू ख़रीदा।

सोमवार दोपहर तीन बजे आरोपी ने नाबालिक लड़की को मिलने के लिए बुलाया। यहाँ दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद शिवकुमार ने उस पर चाइनीज चाकू से ताबड़तोड़ 30 से ज्यादा वार किए। नाबालिग के पूरे शरीर में हुए घाव से अधिक खून बहने के कारण उसे अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल पंहुचने पर आरोपी युवक भी ऐसा नाटक करने लगा जैसे उसने खुद को भी चाकू मारा हो लेकिन डॉक्टरी परीक्षण में उसके शरीर पर एक भी घाव का निशान नहीं मिला।

वहीँ पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नाबालिग उसकी प्रेमिका है और उनके प्रेम प्रसंग की भनक लगने के बाद से ही किशोरी के परिजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

बहरहाल इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी इस मामले की जल्द से जल्द पड़ताल पूरी करने के मूड में हैं। एसपी अमित सिंह का कहना है कि वे इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे। जिससे जल्द से जल्द सुनवाई पूरी हो और ऐसे सनकी आशिक को सख्त से सख्त कानूनी सजा मिल सके।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri