May 10, 2026

पुलिस ने जब्त की 6800 किलो प्रतिबंधित मछलियां

जबलपुर। पुलिस ने एनजीटी द्वारा प्रतिबंधित की गई मछलियों का व्यापर करने वाले व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा। कर्रवाई में पुलिस ने एक ट्रक में भरी 6800 किलो मछलियों को जब्त किया। इन मछलियों को महाराष्ट्र के सोलापुर से एक ट्रक में मंगवाया गया था। पुलिस ने जब्त मछलियों को फिशरी विभाग को सौंप दिया है।

दरअसल जबलपुर के गोहलपुर थाना अंतर्गत खजरी खिरिया बाइपास में दिनेश कश्यप और आसिफ अंसारी का मछली गोदाम है। यहाँ दूसरे राज्यों और शहरों से मछलियां खरीदकर स्टॉक करते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में पानी भरकर जिंदा थाईलैंड मांगुर मछली मंगवाई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुचकर जब ट्रक की जांच की तो उसमें तिरपाल में पानी भरकर मछलियों को भरा गया था। इन मछलियों को खाने के शौकीन लोगों को बेचा जाना था।

पुलिस विभाग ने फिशरी विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया और मामले की जानकारी लेकर पंचनामा तैयार किया। अधिकारियों ने बताया कि थाईलैंड मांगुर मछली मांसाहारी होती है। यह मछली जिस तालाब में रहती है उसमें रहने वाले अन्य जीवों को खा जाती है। साथ ही पानी की वनस्पति को नष्ट कर देती है। इससे क्षेत्र क्षेत्र की बायोडायवर्सिटी को काफी नुकसान होता है। इसलिए एनजीटी ने इस मछली पर पूर्णतः प्रतिबंधित लगा दिया था। बावजूद इसके इन मछलियों का परिवहन एवं खरीद फरोख्त हो रहा है।

बहरहाल इन मछलियों को जब्त कर नष्ट किया जाएगा लेकिन इनका व्यापार करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जब्त की गईं मछलियों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रूपए है और यह 100 से 150 रूपए प्रति किलो की दर से बाजार में बिकती है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri