May 10, 2026

मेडिकल कॉलेज में छात्राओं पर भद्दे कमेंट करने वाले असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ जाँच के आदेश

जबलपुर। प्रदेश के एक मेडिकल कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी और उनके पहनावे पर गंदी टिप्पणी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज की एक दर्जन से ज्यादा छात्राओं की ओर से एसपी को लिखित में शिकायत दी गई है। शिकायत में छात्राओं ने फिजियोथेरेपी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्राओं के पहनावे और शारीरिक संरचना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलते ही एसपी ने एक आईपीएस अधिकारी को पूरे मामले की जांच का ज़िम्मा सौंप दिया है।

जबलपुर का नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक फिर सुर्खियों में है। परीक्षा में पास कराने के नाम पर छात्राओं की अस्मत से सौदा करने के आरोपों का सामना कर रहे मेडिकल कॉलेज पर फिर से संगीन आरोप लग रहे हैं। कॉलेज की दर्जन छात्राओं ने एसपी अमित सिंह को कॉलेज के फिजियोथेरेपी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के बारे में शिकायत की है। शिकायत ने छात्राओं ने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर छात्राओं के पहनावे और उनकी शारीरिक बनावट ओर अश्लील टिप्पणी करते हैं। सभी छात्राओं ने मई 2019 में अपना कोर्स पूरा कर लिया था और तब से ही वे फिजियोथेरेपी विभाग में इंटर्नशिप कर रही हैं।

छात्राओं ने एसपी से आरोपी प्रोफेसर पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। यह ममला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हड़कंप मच गया है। मेडिकल प्रशासन अब एक टीम बनाकर हकीकत की पड़ताल करवा रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri