बड़वानी। प्रदेश का एक गाँव इन दिनों सफेद कौए की वजह से सुर्खियों में है। इस कौए को देखने के लिए दूसरे गांवों से भी लोग पहुँच रहे हैं। लोगों का मानना हैं कि सफेद कौआ बहुत ही दुर्लभ होता है और बहुत ही कम देखने को मिलता है।
दरअसल बड़वानी जिले के दत्त वाड़ा गाँव में चंदा बाबा आश्रम है। आश्रम में 20 नवंबर से एक सफेद कौआ देखने को मिल रहा है। सफेद कौए के साथ दो काले कौए भी रहते हैं। सफेद कौए की खबर जैसी ही फैली देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं। आसपास के गांवों से भी लोग सफेद कव्वे को देखने, उसके फोटो खींचने और वीडियो बनाने आ रहे हैं।
अगर धार्मिक मान्यता के बात करें तो आश्रम के बाबा के अनुसार यह माता धूवावती का वाहन है और यह दुर्लभ है। इसलिए लोग इससे देखने आ रहे हैं।
