नरसिंहपुर। जिले के बचई गांव के पास NH26 पर फिर एक तेंदुए की मौत हो गई। आशंका है कि तेंदुए की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। वाहन की टक्कर से तेंदुए ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर मुआयना किया। आज तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
गौरतलब है कि 4 अगस्त को भी इसी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए तेंदुए ने दम तोड़ा था।
