भोपाल। सूबे के मुखिया कमलनाथ के लिए नया उड़न खटोला लेने की तैयारियां जोरों पर है। गुरुवार को पहली कंपनी डेमो देने के लिए अपना विमान लेकर भोपाल पहुंची।
इस विमान को देखने के लिए मुख्य सचिव एसआर मोहंती, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल सहित अन्य अधिकारी पहुंचें। कंपनी के अधिकारी ने सभी अधिकारियों को विमान की खूबी के बारे में बताया। इसके बाद अधिकारियों ने इस पांच सीटर विमान करीब 20 मिनट की उड़ान भरी। इस विमान की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
हालाँकि अभी अधिकारियों ने इस विमान को फाइनल नहीं किया है। आगे कुछ और कंपनियों के विमान देखने के बाद फाइनल किया जाएगा। गौरतलब है कि कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार नए विमान के लिए पहले ही 60 करोड़ रुपए मंजूर कर चुकी है।
