उमरिया। प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी का महिला के साथ ठुमके लगाते हुए वीडियो सामने आया है। इलाक़े में ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल कटनी जिले के बरही के भाजपा पार्षद के बाद अब पीटीएस उमरिया में पदस्थ उपनिरीक्षक गणेश विश्वकर्मा का थिरकते हुए वीडियो सामने आया है। गणेश विश्वकर्मा जिले के महरोई गांव में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर जाकर महिला के साथ जमकर ठुमके लगाए।
