एक्सपोज़ टुडे, ग्वालियर। क्या दिग्विजय सिंह का नाम लेने पर नहाना पड़ता है ? यह सवाल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से ग्वालियर में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया यह अछूत मानसिकता का परिचायक है इसका मतलब यह है आज भी वे उस मानसिकता के है जिसकी ट्रेनिंग वह आरएसएस से लेकर आए हैं। दलित, आदिवासी और दिग्विजय छूआछूत के दायरे में आते हैं । शिवराज जी यह मत भूलिए जब दिग्विजय मुख्यमंत्री थे तो आपके क्या संबंध थे। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई बार सार्वजनिक मंच से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निजी शब्द बाण चलाते रहे हैं।
15 माह की कांग्रेस सरकार से परेशान रहे रेत माफ़िया
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा 15 माह की कांग्रेस सरकार से भू माफ़िया, रेत माफिया , मिलावट खोर, पेंशन घोटाला, सिंहस्थ घोटाला, व्यापम घोटाले वाले परेशान हो गए थे। इसलिए कांग्रेस सरकार को गिराने की साज़िश रची । उन्होंने कहा जनता हमारे साथ है ।
