May 10, 2026

सिंधिया के लिए ग्वालियर में लगे नारे टाइगर है या गद्दार कांग्रेस की पीठ पर किया वार

सविता तिवारी, एक्सपोज़ टुडे, ग्वालियर। ग्वालियर में भाजपा का तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह आज से शुरू होना है। इसमें सिंधिया समर्थकों के अलावा बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना है। उधर सिंधिया से नाराजी के चलते कांग्रेस के कई नेता मुख्यमंत्री और सिंधिया के सामने काले झंडे दिखाकर या अन्य तरह से प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे जिसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने उन्हें सुबह सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह से पूर्व पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को उनके घर से उठा लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कांग्रेस नेता कार्यक्रम में बाधा डाल सकते हैं। कांग्रेस के फूलबाग में धरने की घोषणा के चलते पुलिस ने धरना स्थल से पहले ही फूलबाग गुरुद्वारे पर बैरिकेट लगाकर कांग्रेस को रोक दिया है।

युवक कांग्रेस के प्रवक्ता का थाने में बंद किया
पुलिस ने युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आर्यन शर्मा और NSUI के प्रदेश महासचिव सचिन द्विवेदी को विंडसर हिल्स स्थित उनके घर से उठा लिया और विश्व विद्यालय थाने में बंद कर दिया।

तीन दिन बीजेपी की सदस्यता तीन दिन कांग्रेस का धरना
कांग्रेस भाजपा के इस सदस्यता अभियान का विरोध कर रही है कांग्रेस का कहना है कि कोरोना काल चल रहा है, ऐसे में भाजपा का सदस्यता अभियान लोगों की जान को खतरे में डाल सकता है। विरोध के चलते तीन दिनों तक कांग्रेस ने धरना देने की घोषणा की है। आज पहले दिन सुबह गांधी प्रतिमा के नीचे फूलबाग पार्क में धरना देने की कांग्रेस ने घोषणा की है लेकिन पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रास्ते में बैरिकेट लगाकर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं की हल्की झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने धरना स्थल पर बढ़ रहे बहुत से कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हालांकि कांग्रेस का कहना है कि सरकार और पुलिस हमसे क्यों डर रही है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि ग्वालियर चंबल संभाग के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर से उठाकर थाने में बैठाने की खबर है। शिवराज जी मध्यप्रदेश में घोषित आपात काल लगाया है या अब जयचंदी इतनी अधिक सवार हो गई कि जनता से डर लग रहा है।

दावा 3 दिन सदस्यता अभियान में कई थामेंगे दामन 

भाजपा का दावा है कि इस अभियान में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में भाजपा में शामिल होंगे।

सिंधिया समेत कई नेताओं के आने की संभावना

आज ग्वालियर में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यसभा सांसाद ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ट नेता आज ग्वालियर में सदस्यता अभियान कार्यक्रम मैं शामिल होंगे

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri