April 30, 2026

संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा इंदौर में बिजली के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं।

Xpose Today News
    इंदौर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में सतत एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में  बैठक हुई । बैठक में संभागायुक्त सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत प्रवाह में बाधा के चलते कार्य की गति भी प्रभावित होती है, अत: तीन दिन के भीतर विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधाओं को दूर किया जाये। इसके लिये अधिकारी और कर्मचारी निश्चित कार्ययोजना बनायें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सतत फिल्ड में रहकर कार्य करें। विद्युत विभाग, मौसम विभाग, नगर निगम समन्वय बनाकर कार्य करें।
संभागायुक्त ने आगे कहा कि मानसून निकट है। इसलिये इस कार्य को जितना जल्दी संभव हो उतनी तेज गति से करें। आवश्यकता लगे तो कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएं, दो से तीन शिफ्ट में काम करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में श्री अनूप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों तेज रफ्तार से चली हवाओं और आँधी के कारण जिले में कई जगह बड़ी संख्या में पेड़, बिजली के खम्बे, फ्लेक्स बोर्ड आदि गिरने से यातायात तो प्रभावित हुआ ही, साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है। सर्वाधिक क्षति चोईथराम से पिपलियाहाना मार्ग पर हुई है। तेज हवाओं के साथ प्री मानसून एक्टिविटी के चलते कार्य करने में अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हुई। इस बाधा को दूर करने के लिए विद्युत विभाग, नगर निगम आदि विभाग समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अनूप सिंह, उपायुक्त श्रीमती सपना लोवंशी, मुख्य अभियंता श्री कामेश श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री श्री दिलीप कुमार घाटे, मौसम विज्ञान विभाग के मेटोलॉजिस्ट श्री एस.पी. गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में श्री सिंह ने जिले की सतत विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri