May 10, 2026

दान से निखर रही सरकारी स्कूलों की तस्वीर

शिवपुरी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार हर साल बजट जारी करती है। लेकिन शिवपुरी जिले में सरकारी बजट से इतर अब जनभागीदारी से भी सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों के लिए शाला उपहार योजना चलाई है। इस पहल के तहत कोई भी नागरिक अपनी स्वेच्छा से स्कूलों में दान दे सकता है। जिला प्रशासन की पहल का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इस पहल से प्रेरित होकर कुछ नागरिकों ने पिछले दिनों स्कूलों में टेबिल कुसी, फर्नीचर, पंखे आदि उपलब्ध कराए हैं।

दरअसल शिवपुरी जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने के लिए यह पहल शुरू की है। जिला प्रशासन का मानना है कि स्कूलों में आवश्यक संसाधन होंगे तो बच्चे भी पढ़ने में रूचि दिखाएंगे। प्रशासन की पहल से जिले के कई स्कूलों की तस्वीर बदल गई है। स्कूल में पढ़ने के लिए आने वाले छात्र-छात्राएं भी खुश हैं। उनका कहना है कि उन्हें निजी विद्यालयों जैसी सुविधाएं अब सरकारी स्कूलों में मिल रही हैं। छात्रों का कहना है कि पहले स्कूल में टाट पट्टी पर जमीन पर बैठकर पढ़ना पड़ता था लेकिन अब कुर्सी टेबल पर पढ़ने मिल रहा है।

इसी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा सात की छात्रा सुचिता बैरागी ने बताया कि पहले उन्हें जमीन पर टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ना पढ़ता था लेकिन अब दानदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए टेबिल कुर्सी पर बैठने को मिल रहा है। वहीँ छात्रा मुस्कान ओझा ने बताया कि स्कूल में कुर्सी टेबिल व पंखे एवं लाइट लगने से स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। छात्रा अंजलि सेन ने बताया कि पहले स्कूल में सुविधाएं कम थीं लेकिन अब प्राइवेट विद्यालय जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

शिवपुरी शहर के फतेहपुर पर स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल के प्रधानाध्यपक एमएल जाटव ने बताया कि आज हमारा स्कूल भी किसी निजी विद्यालय से कम नहीं है। बच्चों को लाइट, पंखे व टेबिल कुर्सी है। स्कूल को विभिन्न दानदाताओं ने 50 से ज्यादा सामग्री उपलब्ध कराई है।

शिवपुरी के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बीआरसी अंगद सिंह तोमर ने बताया कि जिला प्रशासन ने शासकीय शालाओं के उन्नयन व यहां पर छात्रों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शाला उपहार योजना शुरू की है। इसी योजना में अभी तक शिवपुरी नगर के सात स्कूलों के लिए दानदाताओं ने विभिन्न समाग्री उपलब्ध कराई है। इस योजना का अच्छा असर हुआ है और छात्र-छात्राओं को टेबिल कुसी सहित पंखे व अन्य सामान की सुविधा मिल रही है। हम ऐसे दानदाताओं को आगे सम्मानित भी करेंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri