July 21, 2026

अल सुबह लोकायुक्त टीम ने बिजली कंपनी के इंजीनियर के 9 ठिकानों पर मारे ताबड़तोड़ छापे।

Xpose Today
इंदौर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार सुबह 5.30 बजे मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना पर छापे मारे। छापे में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक़ शुरुआती जांच में वैध आय से करीब 258% अधिक संपत्ति मिली है। शिवराम सेमिल इन दिनों इंदौर स्थित पोलोग्राउंड कार्यालय में पदस्थ हैं।

लोकायुक्त पुलिस ने शिवराम सेमिल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 13(1)(B) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया है।”
कारवाई जारी है फिलहाल डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, दिनेश पटेल, दीपक शेजवार सहित लोकायुक्त की कई टीमें सभी 9 ठिकानों पर दस्तावेजों, बैंक खातों और बेनामी संपत्तियों की गहन जांच में जुटी हैं।”

“लोकायुक्त टीम ने मंगलवार सुबह 5.30 बजे मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापे मारे। शुरुआती जांच में वैध आय से करीब 258% अधिक संपत्ति मिली है। शिवराम सेमिल इन दिनों इंदौर स्थित पोलोग्राउंड कार्यालय में पदस्थ हैं।”

शिवराम सेमिल अधीक्षण यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर में कार्यरत हैं। इनके द्वारा अपने 33 वर्ष के सेवाकाल में अपनी वैध आय की तुलना में बहुत अधिक संपत्ति अवैध रूप से प्राप्त की है। विवरण इस प्रकार है।

1.इनके द्वारा सिलिकॉन सिटी में सी 44 स्थित भूखंड पर तीनमंजिला भव्य आवास निर्मित किया गया है जो अनुमानित लागत
1,20,00,000/- है।

2.इनके पुत्र शुभम के नाम से पीथमपुर सेक्टर 3 में प्लॉट क्रमांक 749 पर”शुभम इलेक्ट्रिकल” नाम से फैक्ट्री पाई गई है जहां ट्रांसफार्मर बनाए जाते हैं। यह फैक्ट्री 880 वर्गमीटर एरिया में बनाई गई है। कुल अनुमानित व्यय 1,25,00,000/रूपये आंका गया है।

3.इनकी पुत्रवधु और परिवार के सदस्यों के नाम से “कर्निश पावरजोन”नामक फर्म रजिस्टर्ड होना पाई है जिसकी शेयर पूंजी 50,00,000/रुपए है। इसके द्वारा पीथमपुर सेक्टर 3 में प्लॉट क्रमांक 732 और 749 A क्रय किए गए हैं जिनमें 732 प्लॉट पर पुरानी फैक्ट्री स्थापित है और 749ए पर नई फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। अनुमानित व्यय 1,00,00,000/- किया गया है।

4.दामाद एवं पुत्र के नाम से उज्जैनी जिला धार स्थित औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट क्रमांक 184,185 पर,”एस. एस. इलेक्ट्रिकल्स”फर्म का संचालन होना पाया गया है। इसके ही नाम से प्लॉट क्रमांक 153 भी क्रय किया गया है। इन पर अनुमानित 1,50,00,000/- रुपए व्यय होना पाया है।

5.”कृष्णा पावर” नामक फर्म के नाम से उज्जैनी जिला धार में 560 वर्ग मीटर का भूखंड आरोपी द्वारा लिया जाना पाया है। यहां पर भी फैक्ट्री का निर्माण प्रगतिरत है। अनुमानित व्यय 10,00,000/- रुपए अभी तक होना पाया है।

6.रिश्तेदार/समधी के नाम से भी आरोपी शिवराम सेमिल ने फैक्ट्री खोली है जो जांच की जा रही है।”ए वन इलेक्ट्रिकल”नाम से उक्त फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। भूखंड क्रमांक 169 , उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र, धार में यह फैक्ट्री भी पाई गई है। ट्रांसफार्मर की उक्त फैक्ट्री पर भी करोड़ों रुपए इन्वेस्ट किया जाना पाया है। अभी इसका व्यय आरोपी के व्यय में जोड़ा नहीं गया है।

7.आरोपी की फैक्ट्रियों के कार्यालय भी इंदौर में पाए गए हैं। सप्तश्रृंगी नगर सिलिकॉन सिटी में उनके कार्यालय का भवन पत्नी और पुत्र सौरभ सेमिल के नाम होना पाया है। मकान नंबर 59 में शुभम इलेक्ट्रिकल का कार्यालय पाया गया है। गाइडलाइन कीमत 60,00,000/- व्यय में ली है।

8.एक और कार्यालय 45 अंजनी नगर, एयरपोर्ट रोड पर संचालित हो रहा है। कर्निश पावर जोन के इस कार्यालय पर भी सर्चिंग जारी है

9.एक और कार्यालय देवासनाका एरिया में सिद्धार्थ फार्म के पास पाया गया है। कर्निश पावरजॉन का उक्त कार्यालय भी सर्चिंग टीम द्वारा सर्च किया जा रहा है।

10.आरोपी द्वारा अपने पुत्रों के नाम से ओमेक्स सिटी में प्लॉट भी क्रय किया गया है। यह प्लॉट 20,00,000/रुपए में गाइडलाइन अनुसार क्रय किया है।

11.आरोपी द्वारा पुत्र की फर्म शुभम इलेक्ट्रिकल के नाम महिंदा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार भी 15,00,000/- रुपए लागत की क्रय की है।

12.आरोपी का एक मकान रविदास नगर मुरैना में भी दोमंजिला पाया गया है। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम द्वारा वहां पर सर्च की जा रही है। मकान की अनुमानित कीमत 50,00,000/- रुपए है।

इस प्रकार आरोपी को संपूर्ण सेवाकाल में 2,00,00,000/- रुपए नेट वेतन की तुलना में उसके द्वारा 6,50,00,000/- रूपए व्यय करना पाया गया। जीवन यापन व्यय यदि नेट आय का 33 प्रतिशत लिया जाए तो कुल व्यय 7 करोड़ 16 लाख से अधिक व्यय आरोपी द्वारा किया गया है जो आय से 258 प्रतिशत ग़ैर अनुपात व्यय किया गया है। सर्चिंग जारी है।

आरोपी के विरूद्ध धारा 13(1) बी,13(2) भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

यह कार्यवाही

इंदौर के चार ठिकानों पर पीथमपुर के 2 ठिकानों, उज्जैनी धार के 2 ठिकानों और मुरैना के 1 कुल 9 ठिकानों पर एक साथ की जा रही है।

डीएसपी श्री सुनील तालान, डीएसपी श्री आनंद चौहान, डीएसपी श्री दिनेश पटेल, डीएसपी श्री दीपक शेजवार, निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, निरीक्षक श्री राजेंद्र वर्मा, निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया द्वारा इंदौर और धार जिले स्थित ठिकानों पर सर्च की जा रही है। ग्वालियर लोकायुक्त से निरीक्षक श्री के पी एस बैंस द्वारा मुरैना के आवास पर सर्च जारी है।

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri