July 21, 2026

यह हैं एमपी की चर्चित आईपीएस डीआईजी सिमाला प्रसाद

Xpose Today
फोन की रिंगटोन बजीं सामने से एक युवती ने मदद माँगी
कहा आप आईपीएस एडिशनल एसपी मेडम बोल रही हैं
जवाब मिला हाँ बताईए युवती ने कहा कुछ लोग मेरे पीछे पड़े हैं मेरी जान को खतरा है।
एडिशनल एसपी ने तत्काल लोकेशन पूछी और कहा आप नज़दीक के पुलिस स्टेशन पहुँचिए मैं बात करती हूँ युवती ने कहा मैं पुलिस स्टेशन के मंदिर में ही छुपी हूँ। इतना सुनते ही एडिशनल एसपी ने वायरलेस सेट पर कॉल किया और ताबड़तोड़ थाने पहुंची और युवती को पुलिस कस्टडी में ले कर सुरक्षा दी।
हाई प्रोफाइल मामला होने से दूसरा पक्ष भी आ गया। पुलिस थाने में प्रभाव दिखाने का प्रयास किया लेकिन लेडी आईपीएस एडिशनल एसपी के सामने एक न चली उल्टा कारवाई हो गई। युवती किसी से शादी करना चाहती थी लेकिन परिजन सहमत नहीं थे उन्होंने युवती पर हमला करा दिया। लेकिन पुलिस की संवेदनशीलता के चलते युवती बच गई। जान बचाने वाली यह दबंग पुलिस अफसर थी इंदौर की तत्कालीन एडिशनल एसपी आईपीएस सिमाला प्रसाद। घटना पुरानी है लेकिन पुलिस अफसर की संवेदनशीलता और जज़्बे को बयान करती है।


वर्तमान मे आईपीएस सिमाला प्रसाद डीआईजी हो गई है और खरगोन में जॉइन कर लिया है। पदभार सँभालते ही प्रसाद एक्शन मोड में हैं। मातहत अफ़सरों को लेकर पहले बैठक ली। फिर लॉ एंड आर्डर के लिए काम शुरू कर दिया।

इंदौर से है नाता
आईपीएस सिमाला प्रसाद पूर्व सांसद,इंदौर के कलेक्टर,पूर्व होम सेक्रेटरी सीनियर आईएएस और देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति रहे डॉ भागीरथ प्रसाद और पद्मश्री सम्मानित साहित्यकार मेहरुन्निसा परवेज की बेटी हैं।

सिमाला प्रसाद की पहचान मध्यप्रदेश के संवेदनशील पुलिस अफ़सरों में होती है। सिमाला प्रसाद मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं उन्होंने सेल्फ स्टडी कर आईपीएस बनी। यूपीएससी में उनकी देशभर में 51 वी रैंक बनी।

वे डिंडोरी एसपी, राजगढ़ एसपी बैतूल एसपी रह चुकी हैं। जबलपुर में एसपी रेल के पद पर पर रही है। डीआईजी के पद पर प्रमोशन के बाद डीआईजी महिला अपराध के पद पर रही हैं।

इंदौर में प्रोबेशनरी आईपीएस रही
यूपीएससी में सिलेकट होने के बाद इंदौर में प्रोब्रशनरी आईपीएस ही है सिमाला प्रसाद वे हातोद टीआई, आज़ाद नगर सीएसपी, एडिशनल एसपी ज़ोन 2 के पद पर रही हैं।

डिंडौरी में आदिवासी समाज के लिए
एसपी डिंडौरी बनते ही आदिवासी बालिकाओं को शैक्षणिक रूप से जागरूक करने के लिए अभियान चलाए। शिक्षा और जागरूकता से जैसे विषयों पर समाज को जोड़ने का काम किया।

राजगढ़ कम्यूनिटी पुलिसिंग
एसपी राजगढ़ रहते हुए कम्यूनिटी पुलिसिंग के लिए कई तरह के नवाचार किए। नगर सुरक्षा समिति ग्राम सुरक्षा समिति को मज़बूती से लागू कराया।

पुलिस म्यूजियम बनाया
एसपी बैतूल रहते हुए आईपीएस सिमाला प्रसाद ने अथक प्रयासों से पुलिस म्यूजियम तैयार कराया जहां पर पुलिस के इतिहास को सहेजा गया है।

एसपी रेल जबलपुर
एसपी रेल जबलपुर बनते ही कई पुराने मामलों की जांच करा कर खुलासे किए। एसपी रेल के रूप में सफलतम कार्यकाल रहा।

अभिनय की दुनिया में भी चमकता सितारा
आईपीएस सिमाला प्रसाद फ़िल्मी दुनिया की उभरती कलाकार भी है।
उन्हें अभिनय की दुनिया (जैसे ‘आलिफ’ और ‘नक्काश’ जैसी फिल्मों) में भी अपनी पहचान बनाने के लिए जाना जाता है।

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri