April 27, 2026

इंडिगो एयर लाइंस की इंदौर -मुंबई फ़्लाइट में आई ख़राबी,दोबारा लैंडिंग हुई।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
इंदौर से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण इंदौर एयरपोर्ट पर दोबारा लैंडिंग करनी पड़ी। डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया कि इंडिगो की उड़ान संख्या आइजीओ169 रोजाना सुबह 7 बजे इंदौर से मुंबई के लिए रवाना होती है। गुरुवार सुबह यह विमान 7:06 मिनट पर इंदौर से रवाना हुआ। विमान करीब 30 नाटिकल माइल जाने पर पायलेट ने सूचना दी कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। आगे की यात्रा करना संभव नहीं है, इसलिए विमान को वापस लैंड करवाना होगा। अनुमति मिलने के बाद 7.49 पर विमान ने वापस लैंड कर लिया। विमान में 66 यात्री सवार थे। सान्याल के अनुसार टेक्निकल टीम ने विमान में सुधार किया जिसके बाद 10.23 पर विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri