April 27, 2026

ओमैक्स सिटी में डकैती,6डकैतों ने मचाया जमकर उत्पात।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
राउ बायपास स्थित ओमैक्स सिटी में देर रात डकैती हो गई।देर रात क़रीब 3:30 बजे के दरमियान 6 डकैत घुसे, परिवार के साथ मारपीट की व घर मे रखा गोल्ड ,नगद और मोबाइल लूट ले गए , त्यागी परिवार ने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाले दिनेश शर्मा अपने पुत्रों के साथ बाहर निकले व जिसके बाद डकैत वहा से भागे। शोर नहीं मचाया होता तो हो सकती थी त्यागी परिवार के साथ कोई अनहोनी । त्यागी परिवार के लोगो को गंभीर चोट आई है उन्हें इलाज हेतु हॉस्पिटल पहुचाया गया है।

ओमैक्स सिटी प्रबंधको की गंभीर लापरवाही किसी दिन करवा देगी कोई बड़ा हादसा

ओमैक्स सिटी में मुख्य द्वार पर गार्ड होने के बाद भी डकैत कालोनी में घुस गए , साथ ही गेट के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी बंद पाई गई जबकि प्लाट बचते वक्त ओमैक्स ग्रुप ने प्लाट धारको से कालोनी में 24 घंटे 10 सुरक्षा गार्ड रखने का वादा किया था
मौक़े पर रात्रि गश्त कर रहे एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे सीएसपी बी एस परिहार पहुँचे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri