September 23, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कारम डैम मामले में विधायकों की टीम बना कर मौक़े पर भेजी।

एक्सपोज़ टुडे।

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने धार के कारम डैम मामले में 8 विधायकों का दल बनाकर भरूडपुरा और कोठिदा के बीच कारम नदी पर बन रहे डैम पर भेजा है। यह दल आसपास के ग्रामवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेगा। तथा वस्तु स्थिति से पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को अवगत कराएगी।
यह विधायक  हैं दल में
1. बाल मुकुंद सिंह गौतम, अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी धार
2. उमंग सिंधार, पूर्व मंत्री और विधायक गंधवानी ज़िला धार
3. सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, पूर्व मंत्री और विधायक कुक्षी
4. संजय शुक्ला, विधायक इंदौर 1
5. विशाल पटेल, विधायक इंदौर देपालपुर
6. प्रताप ग्रेवाल,  विधायक सरदारपुर ज़िला धार
7. प्राची लाल मेढ़ा, विधायक धरम पुरी ज़िला धार
8. डॉ हीरा अलावा, विधायक मनावर ज़िला धार
Written by XT Correspondent