इंदौर। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज इंदौर में मेट्रो ट्रेन के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ज़िले के प्रभारी मंत्री बाला बच्चन, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि विधायक गण उपस्थित थे।
शिलान्यास के बाद दोपहर करीब 12 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में दौर जिले के प्रभारी और गृहमंत्री बाला बच्चन, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, महापौर मालिनी गौड़, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बता दे कि इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहले चरण की लागत लगभग 7800 करोड़ रुपए है। मेट्रो एयरपोर्ट से शुरू होकर सुपर कॉरिडोर, एमआर-10 ब्रिज कुमेड़ी, चंद्रगुप्त चौराहा, सुखलिया, विजय नगर, रेडिसन चौराहा, रिंग रोड, बंगाली चौराहा, पलासिया, हाई कोर्ट, रीगल तिराहा, कोठारी मार्केट, राजवाड़ा होते हुए बड़ा गणपति, कालानी नगर और वापस एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।
