भिण्ड। डायल 100 पर तैनात आरक्षक की बर्बरता का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरक्षक सरेआम सड़क पर एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा हैं। पिटाई के दौरान एक सांड भी व्यक्ति के ऊपर से गुजर गया लेकिन आरक्षक ने उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की।
वीडियो भिण्ड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के ऊमरी कस्बे का है। पीड़ित व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। आरक्षक जीतू तोमर ने पीड़ित व्यक्ति की बीच सड़क पर ही लातों और लाठियों से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान एक सांड ने भी व्यक्ति पर हमला कर दिया लेकिन आरक्षक ने उसे बचाया। इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
