भोपाल। कमलनाथ कैबिनेट द्वारा सीएए के खिलाफ संकल्प पारित करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सरकार पर निशाना साधा है। गोपाल भार्गव ने इसे हास्यास्पद बताते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
गोपाल भार्गव ने कहा कि सीएए लागू करना देश की सरकार का काम है। प्रदेश सरकार ने जो किया उसका कोई अर्थ नहीं है। केंद्र के सारे फैसले राज्य नहीं कर सकते। वहीँ राम मंदिर पर ट्रस्ट बनाने के मोदी सरकार के फैसले को लेकर गोपाल भार्गव ने कहा कि यह स्वागत योग्य फैसला है। जल्द ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीँ मंत्री गोविंद सिंह के राई नृत्य कराने वाले बयान पर भार्गव ने कहा कि, ‘राई नृत्य और आईफ़ा में काफी फर्क है, राई हजारो साल पुरानी परंपरा है।‘
