May 9, 2026

2024 में चुनाव लड़ने की उमा की घोषणा

भोपाल। भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने साल 2024 में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उमा भारती ने कहा कि मैंने सिर्फ 2019 का चुनाव लड़ने से मना किया था। उमा भारती के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीँ कांग्रेस ने उमा भारती के एलान पर चुटकी ली है।

भोपाल में उमा भारती ने कहा कि वह 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैंने 2019 का चुनाव लड़ने से मना किया था। मैंने यह नहीं कहा था कि मैं कभी चुनाव नहीं लडूंगी। मैं 2024 का चुनाव जरुर लडूंगी। वहीँ राम मंदिर को लेकर उमा भारती ने कहा है कि जो सपना लालकृष्ण आडवाणी और अशोक सिंघल ने देखा था, वह अब पूरा हो रहा है।

उमा भारती के चुनाव लड़ने की घोषणा पर कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट किया कि, “उमा भारती जी की 2024 में चुनाव लड़ने की घोषणा की ख़बर। जिन लोगों ने एमपी में पूरे 15 वर्ष उन्हें दरकिनार कर रखा। सक्रिय राजनीति से उनकी सन्यास की खबरो से जो बेहद ख़ुश थे, आज उन्हें नींद नहीं आयेगी वो इस घोषणा से बैचेन हो जायेंगे। शिवराज जी, राकेश सिंह सावधान।“

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri