May 3, 2026

वह चने की तरह चबाता है कांच..!

डिंडौरी। क्या आप कल्पना कर सकते हो कि कोई इंसान कांच खा सकता है? शायद नहीं। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसे कांच खाने का शौक है। खास बात यह है कि यह शख्स पिछले 40–45 साल से लगातार कांच खा रहा हैं।

खतरनाक शौक रखने वाले शख्स का नाम है दयाराम साहू। डिंडौरी जिले के शहपुरा के बरगांव में रहने वाले दयाराम बल्ब और बॉटल के टुकड़ों को आसानी से चने की तरह चबा-चबाकर निगल जाते हैं। दयाराम पर बचपन से ही कांच खाने का जुनून सवार था।

दयाराम बताते है कि कुछ अलग करने की चाहत में उन्होंने कांच खाना शुरू किया, लेकिन बाद में उन्हें इसकी आदत हो गई। वह पहले आधा से एक किलो तक कांच चबाकर खा जाते थे। हालाँकि अब उनके दांत कमजोर होने लगे हैं। इसलिए उन्होंने धीरे-धीरे कांच खाना बंद करने का निर्णय लिया है। दयाराम पेशे से सीनियर एडवोकेट और नोटरी भी हैं।

डॉक्टर का कहना है कि कांच डाइजेस्टिव नहीं होता इससे पेट की आंतों में इंफेक्शन हो सकता है। लोगों को इस तरह के खतरनाक शौक नहीं करना चाहिए।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri